क्या बच्चे रोज नट्स खा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 14:00

ड्राईफ्रूट्स खाने में बच्चे करते हैं नखरे, तो इस तरह खिलाएं

Dry Fruits For Children: बच्चों को रोज थोड़े ड्राईफ्रूट्स और नट्स जरूर खिलाएं. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और बच्चे का शरीर का विकास भी अच्छा होता है. आप इस तरह बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Boost Kids Immunity: बच्चों की हेल्थ के लिए ड्राईफ्रूट्स और नट्स बहुत जरूरी है. ड्राईफ्रूट्स खाने से बच्चों की इम्यूनिटी और दिमाग मजबूत होता है. ड्रायफ्रूट्स और नट्स में जिंक, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. इसलिए आपको बच्चों की डाइट में ड्राईफ्रूट्स और नट्स जरूर शामिल करने चाहिए. हालांकि कई बच्चे ड्राईफ्रूट्स और नट्स नहीं खाते है. ऐसे में आप उनकी डाइट में कुछ बदलाव कर इन्हें शामिल कर सकते हैं. आइये जानते हैं.

बच्चों के लिए ड्रायफ्रूट्स से बनाएं ये रेसिपी

1- ड्रायफ्रूट्स-नट्स बार- बच्चों को ये रेसिपी काफी पसंद आती है. इसमें आप काजू, पिस्ता, बादाम, ड्राय एप्रीकोट, किशमिश को पीसकर पाउडर बना लें. अब इसमें रोस्ट ओट्स पाउडर और ड्राईफ्रूट्स के टुकड़े और शहद डालकर बैटर बना लें. अब इसे किसी प्लेट में जमा लें और टुकड़ों में काट दें.

2- ड्रायफ्रूट्स-नट्स पाउडर- छोटे बच्चों को ड्राईफ्रूट्स खिलाना का सबसे आसान तरीका है कि आप काजू, बादाम, अखरोट और पिश्ता को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें. अब इसे बच्चों को दूध में, दलिया में, सेरेलैक में मिलाकर खिला सकते हैं.

3- ड्रायफ्रूट्स-नट्स चाट- आप बच्चों के लिए चाट भी बना सकते हैं. इसके लिए मूंगफली, फिग्स, बादाम जैसे दूसरे ड्राईफ्रूट्स को बाउल में डालकर उसमें मुरमुरे और मखाने डालकर मिल लें. अब इसमें हल्के मसाले जैसे नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला डालकर बच्चों को खिलाएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info